Home » ताजा खबर » **RSS ने शुरू किया दुनिया का सबसे बड़ा घर-घर संपर्क अभियान, 80 हजार कार्यकर्ता हुए तैनात**

**RSS ने शुरू किया दुनिया का सबसे बड़ा घर-घर संपर्क अभियान, 80 हजार कार्यकर्ता हुए तैनात**

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने घर-घर तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को अपना व्यापक गृह संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। संगठन इसे दुनिया का सबसे बड़ा गृह संपर्क कार्यक्रम बता रहा है। यह पहल संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस विशाल अभियान में लगभग 80 हजार स्वयंसेवक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि यह अभियान कैसे चलाया जा रहा है।

कैसे होगा घर-घर संपर्क?

RSS के अनुसार, अभियान के दौरान स्वयंसेवक घर-घर जाकर भारत माता की तस्वीर और संघ का साहित्य भेंट कर रहे हैं। केवल अवध क्षेत्र में ही 40 लाख घरों से संपर्क साधने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में शामिल 80 हजार कार्यकर्ताओं को 20 हजार टीमों में विभाजित किया गया है। लखनऊ में इस अभियान की शुरुआत औपचारिक रूप से हो चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में संघ के सदस्यों ने पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी और लेखिका विद्या बिंदु सिंह से मुलाकात कर उन्हें संघ का साहित्य प्रदान किया है।

कब तक चलेगा अभियान?

लखनऊ प्रभाग के विभाग कार्यवाह अमितेश सिंह ने बताया कि अभियान को पूरे शहर में शुरू कर दिया गया है। लखनऊ प्रभाग में कुल 49 नगर, 413 बस्तियां और 1,652 उप-बस्तियां शामिल हैं। हर बस्ती और उप-बस्ती के लिए 5-5 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। कुल 4,956 टीम और 14,868 कार्यकर्ता शहरभर में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। यह गृह संपर्क अभियान एक महीने तक, यानि 21 दिसंबर तक जारी रहेगा।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This