Home » ताजा खबर » जहरीली शराब बनी काल! सागर में 10 लोगों की मौत, जांच में सामने आया ललितपुर कनेक्शन

जहरीली शराब बनी काल! सागर में 10 लोगों की मौत, जांच में सामने आया ललितपुर कनेक्शन

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सागर के बंडा ब्लॉक के अलग-अलग इलाकों में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि कई अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए हैं।

इस बीच जांच में इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सागर में लोगों की जान लेने वाली कथित जहरीली शराब उत्तर प्रदेश के ललितपुर से लाई जा रही थी। पुलिस अब शराब की सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जांच में जुटी है।

यूपी के ललितपुर से सागर पहुंच रही थी अवैध शराब

सागर पुलिस के मुताबिक, जहरीली शराब की सप्लाई का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सामने आया है। पुलिस ने हाल ही में अवैध और नकली शराब की तस्करी से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान कथित तौर पर पता चला कि ललितपुर में तैयार की गई शराब को अवैध तरीके से सागर पहुंचाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि इस शराब को सागर के बंडा और आसपास के इलाकों में कम कीमत पर बेचा जा रहा था। मामले में सामने आए इस कनेक्शन के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

10 किलोमीटर के दायरे में जांच, संदिग्ध लोगों को निगरानी में रखा

सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास करीब 10 किलोमीटर के दायरे में जांच और स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। जिन लोगों में शराब सेवन के बाद किसी तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है।

प्रशासन की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों से पूछताछ कर रही हैं और ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने पिछले 36 से 72 घंटे के दौरान शराब का सेवन किया है। ऐसे कई लोगों को फिलहाल अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।

कलेक्टर के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कई शराब की दुकानों को भी सील किया गया है। पुलिस ललितपुर से जुड़े शराब सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश, CM मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सागर प्रशासन ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जहरीली शराब के सेवन से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

#सागर #सागरन्यूज #जहरीलीशराब #शराबकांड #मध्यप्रदेश #MPNews #SagarNews #PoisonousLiquor #LiquorTragedy #ललितपुर #Lalitpur

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post