Home » ताजा खबर » दिल्ली में मूसलाधार बारिश से एयरपोर्ट पर जलभराव, कई फ्लाइट्स लेट; एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में मूसलाधार बारिश से एयरपोर्ट पर जलभराव, कई फ्लाइट्स लेट; एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इसका असर कई उड़ानों पर भी पड़ा है। दिल्ली आने वाली कई घरेलू फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इंडिगो और एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी कर उन्हें एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

भारी बारिश के कारण अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से दिल्ली आने वाली कई घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई हैं। खराब मौसम और सड़क पर धीमी ट्रैफिक व्यवस्था के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में भी अतिरिक्त समय लग सकता है।

दिल्ली में बारिश के साथ रेड अलर्ट

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अचानक आसमान में काले बादल छा गए और इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज हवाओं, बिजली चमकने और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

लगातार बारिश के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कई हिस्सों में पानी भर गया। सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया समेत कई जगहों पर जलभराव दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट परिसर में पानी जमा होने के कारण यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इंडिगो ने यात्रियों को दी सलाह

इंडिगो ने खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए जरूर चेक कर लें। एयरलाइन ने यात्रियों को यह भी सलाह दी है कि वे यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि भारी बारिश के कारण सड़क पर ट्रैफिक की रफ्तार सामान्य से धीमी हो सकती है।

एयर इंडिया ने भी जारी की एडवाइजरी

एयर इंडिया ने भी खराब मौसम को लेकर यात्रियों को अलर्ट किया है। एयरलाइन ने कहा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

एयर इंडिया ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने की अपील की है। इसके लिए एयरलाइन ने अपनी फ्लाइट स्टेटस सेवा का लिंक भी साझा किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले उड़ान के समय और स्टेटस की जानकारी जरूर हासिल कर लें।

खराब मौसम के बीच एयरलाइंस ने यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

#DelhiRain #DelhiWeather #DelhiNCR #DelhiAirport #IGIAirport #HeavyRain #DelhiNews #FlightDelay #FlightUpdate #IndiGo

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post