Home » ताजा खबर » लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, गणपति के चरणों में झुके; बोले- ‘यहां की ऊर्जा अद्भुत है’

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, गणपति के चरणों में झुके; बोले- ‘यहां की ऊर्जा अद्भुत है’

मुंबई: देशभर में सोमवार को 11 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हुई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। ढोल-नगाड़ों के बीच श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए। मुंबई का लालबाग हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मुंबई पहुंचे और प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए। उन्होंने गणपति की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

सर्जियो गोर ने छुए गणपति के चरण

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान सर्जियो गोर ने गणपति के चरण स्पर्श किए। दर्शन के बाद उन्होंने अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद सम्मानित महसूस हो रहा है और लालबागचा राजा के दरबार की ऊर्जा अद्भुत है।

सर्जियो गोर ने कहा कि यहां का माहौल वास्तव में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि निमंत्रण पाकर उन्हें काफी खुशी हुई और हर व्यक्ति को यहां आकर इस अनुभव को महसूस करना चाहिए। उनके मुताबिक, ऐसी जीवंत और ऊर्जा से भरी जगहें बहुत कम देखने को मिलती हैं।

‘मुंबईचा राजा और लालबागचा राजा के दर्शन कर खुशी हुई’

अमेरिकी राजदूत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी लालबागचा राजा और मुंबईचा राजा के दर्शन की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि दोनों गणपति पंडालों के दर्शन कर उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने इसे आस्था और समुदाय का ऐसा जीवंत रूप बताया, जो लोगों को एक साथ जोड़ता है।

सर्जियो गोर ने गणेश चतुर्थी मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।

अंबानी परिवार के घर भी हुआ गणपति उत्सव

मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने भी अपने आवास एंटीलिया में गणपति पूजा का आयोजन किया। इस दौरान बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। सलमान खान, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ समेत कई सितारों ने अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में शिरकत की।

पीएम मोदी ने पीयूष गोयल के घर किए गणपति दर्शन

गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने वहां भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कामना की कि भगवान श्री गणेश सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। वहीं, पीयूष गोयल ने पीएम मोदी के अपने आवास पर पहुंचने को परिवार के लिए सौभाग्य बताया।

उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से कष्ट दूर करें और देश को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने का आशीर्वाद दें।

#LalbaugchaRaja #LalbaugGanpati #GaneshChaturthi #GaneshUtsav #GanpatiBappaMorya #SergioGor #USAmbassador #USIndiaRelations #Mumbai #MumbaiGanpati

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post