एक शख्स… एक सोच… और हज़ारों बेजुबानों को राहत।
अमित त्रिवेदी ने वो किया, जो हम अक्सर सोचकर भी टाल देते हैं।
अपनी पॉकेट मनी से शुरू हुआ ये छोटा सा कदम, आज 5 शहरों में 1000+ पानी के पॉट्स बन चुका है— जहाँ हर दिन बेजुबानों की प्यास बुझ रही है।
धीरे-धीरे इस पहल ने एक रूप लिया शिवधाम फाउंडेशन।
एक ऐसी संस्था, जिसका मिशन है हर 1 किलोमीटर पर
बेजुबानों के लिए एक पानी का पॉट लगाना। सीमेंट से बने ये पॉट्स मंदिरों, स्कूलों और सार्वजनिक जगहों के बाहर रखे जाते हैं, जहाँ आसपास के लोग रोज़ पानी भरकर
इस नेक काम का हिस्सा बनते हैं। आज बनारस के अलग-अलग इलाकों में
300+ पॉट्स लगाए जा चुके हैं, और अयोध्या, ऋषिकेश, चित्रकूट, प्रयागराज जैसे शहरों में ये मिशन लगातार बढ़ रहा है।
भीषण गर्मी में, जब हम छांव ढूंढते हैं, तब ये छोटे-छोटे पॉट्स
किसी के लिए जिंदगी बन जाते हैं। ये सिर्फ पानी नहीं…
ये इंसानियत है।
अगर एक इंसान इतना कर सकता है,
तो हम सब मिलकर कितना बदलाव ला सकते हैं?






