Home » स्पोर्ट्स » IND vs ENG सेमीफाइनल पर बारिश का साया? मुंबई के मौसम का ताज़ा अपडेट

IND vs ENG सेमीफाइनल पर बारिश का साया? मुंबई के मौसम का ताज़ा अपडेट

IND vs ENG, 2nd Semi Final: वानखेड़े में होगा महामुकाबला, जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर उठ रहा है। फैंस को डर है कि कहीं बारिश इस रोमांचक मुकाबले का मजा खराब न कर दे।

फाइनल का टिकट दांव पर

दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को कोलकाता में 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फिन एलन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने मुकाबला आसानी से जीत लिया।

अब सभी की नजरें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस अहम मुकाबले पर टिकी हैं। जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी, वह खिताब के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम को लेकर फैंस के लिए राहत भरी खबर है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक मैच के दौरान मुंबई में बारिश की संभावना बेहद कम है और आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

मैच के समय तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माना जाता है। हालांकि नमी का स्तर 70 प्रतिशत से ज्यादा रह सकता है, जिससे तेज गेंदबाजों और फील्डरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

संभावित टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This