Home » ताजा खबर » योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब एक बार टैक्स, जिंदगी भर टेंशन फ्री चलेगी गाड़ी

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब एक बार टैक्स, जिंदगी भर टेंशन फ्री चलेगी गाड़ी

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब एक बार टैक्स दो, जिंदगी भर टेंशन फ्री चलाओ गाड़ीउत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने छोटे व्यवसायियों और टैक्सी मालिकों की सालों पुरानी परेशानी पर एक झटके में ताला लगा दिया है। एक फरवरी 2026 से लागू नए संशोधन के तहत अब 7.5 टन तक के कमर्शियल वाहनों पर वन टाइम टैक्स (OTT) का प्रावधान कर दिया गया है।सवाल: क्या है OTT का प्रावधान

ARTO संभल अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि अब न हर तीन महीने में टैक्स जमा करने की भागदौड़, न चालान का डर, न बकाया नोटिस की टेंशन। एक बार टैक्स दीजिए और जिंदगी भर के लिए निश्चिंत रहिए।
सवाल: पहले टैक्स व्यवस्था और अब नए नियम में क्या खास है

पहले टैक्सी और छोटे कमर्शियल वाहन मालिकों को सीट और अवधि के हिसाब से क्वार्टरली या सालाना टैक्स देना पड़ता था। समय पर टैक्स न जमा हुआ तो चालान, नोटिस और गाड़ी सीज होने तक की नौबत आ जाती थी, लेकिन योगी सरकार ने व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाते हुए इन सब झंझटों को खत्म करने का बड़ा कदम उठाया है।
सवाल: किन वाहनों को वन टाइम टैक्स के दायरे में रखा गया है

अब 7.5 टन GVW तक की गाड़ियां चाहे छोटी टैक्सी हो, हैचबैक हो, मल्टी-यूटिलिटी वाहन हो या मिनी बस सभी को वन टाइम टैक्स के दायरे में ला दिया गया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि कमर्शियल से प्राइवेट या प्राइवेट से कमर्शियल कन्वर्जन की प्रक्रिया भी आसान कर दी गई है। पहले जहां कन्वर्जन पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ भारी पड़ता था, अब नियमों को सरल बनाकर सिर्फ नाममात्र अतिरिक्त शुल्क के साथ यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी, यानी सरकार ने न सिर्फ टैक्स सिस्टम को आसान बनाया, बल्कि व्यापार बढ़ाने का रास्ता भी खोला है।

योगी सरकार का यह कदम केवल टैक्सी मालिकों को राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत करेगा। बार-बार की वसूली, नोटिस और बकाया की लंबी फाइलों से राजस्व विभाग को भी छुटकारा मिलेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी।

उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर ले जाने के लक्ष्य में यह फैसला एक मजबूत कड़ी माना जा रहा है। छोटे व्यवसायियों को राहत देकर सरकार ने साफ संदेश दिया है कि विकास का पहिया तभी तेज़ घूमेगा, जब नियम सरल और व्यवस्था साफ होगी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This