Home » अंतर्राष्ट्रीय » अमेरिकी सांसद ने ट्रंप को दी कड़ी नसीहत! भारत पर टैरिफ को बताया गलत, बोले – ‘सालों की मेहनत दांव पर…’

अमेरिकी सांसद ने ट्रंप को दी कड़ी नसीहत! भारत पर टैरिफ को बताया गलत, बोले – ‘सालों की मेहनत दांव पर…’

अमेरिकी सांसद ने ट्रंप को घेरा: भारत पर टैरिफ को लेकर दी कड़ी नसीहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के खिलाफ शुरू की गई टैरिफ वॉर अब अमेरिका के भीतर ही विरोध का कारण बन रही है। अमेरिकी सांसद और हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेटिक रैंकिंग मेंबर ग्रेगरी मीक्स ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर ट्रंप को सख्त चेतावनी दी है।

मीक्स ने कहा कि ट्रंप की यह “टैरिफ तानाशाही” वर्षों से बनाई गई अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने जोर दिया कि अमेरिका और भारत के बीच गहरे रणनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रिश्ते हैं, और किसी भी विवाद का समाधान लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत आपसी सम्मान के साथ होना चाहिए।

भारत है अहम रणनीतिक साझेदार
जहां ट्रंप टकराव की राह पर हैं, वहीं अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत को “रणनीतिक साझेदार” बताते हुए कहा कि अमेरिका, भारत के साथ पूरी स्पष्टता और ईमानदारी से संवाद करता है।

निक्की हेली का भी विरोध
मीक्स से पहले रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता निक्की हेली ने भी चेताया था कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत साझेदार से रिश्ते नहीं बिगाड़ने चाहिए और चीन को बढ़त नहीं देनी चाहिए। उनका यह बयान ट्रंप द्वारा शुल्क और रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर की गई टिप्पणियों के बीच आया था।

चीन का अप्रत्याशित समर्थन
इस पूरे विवाद में चीन ने भी भारत का साथ दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने ट्रंप के कदम को “व्यापारिक नियमों का दुरुपयोग” करार दिया और कहा कि चीन हमेशा से टैरिफ के दुरुपयोग का विरोध करता रहा है तथा इस पर उसका रुख स्पष्ट और स्थायी है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This