Home » ताजा खबर » **अयोध्या: 240 फुट ऊंचा रावण पुतला तैयार, दहन से तीन दिन पहले लगा प्रतिबंध—आगे की कहानी क्या होगी?**

**अयोध्या: 240 फुट ऊंचा रावण पुतला तैयार, दहन से तीन दिन पहले लगा प्रतिबंध—आगे की कहानी क्या होगी?**

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने सुरक्षा कारणों से सोमवार को 240 फुट ऊंचे रावण और 190 फुट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन ने दशहरे के दिन इतनी ऊंचाई वाले पुतलों के दहन पर रोक लगाई है।

पुतलों का निर्माण एक महीने से चल रहा था

रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के सबसे ऊंचे पुतलों का निर्माण अयोध्या की फिल्म कलाकार रामलीला समिति द्वारा किया गया था। अयोध्या के राम कथा पार्क में एक महीने से इन पुतलों का निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है और आयोजकों ने अभी तक अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान जब पुतलों का निर्माण देखा गया, तो कार्रवाई की गई।

तैयार पुतलों का दहन ना होना माना जा रहा अशुभ

फिल्म कलाकार रामलीला समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के कारीगरों ने 240 फुट के रावण और अन्य पुतलों का निर्माण पूरा कर लिया था, लेकिन दहन से तीन दिन पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया। इस वजह से हजारों रुपये खर्च कर तैयार किए गए तीनों पुतले अब बेकार हो जाएंगे। सुभाष मलिक ने कहा कि दशहरे में तैयार किए गए रावण का दहन ना होना अशुभ माना जाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में कहीं भी 240 फुट के रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के दहन की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि वे बीजेपी के छोटे कार्यकर्ता हैं और पिछले 7 वर्षों से अयोध्या में भव्य रामलीला के मंचन में सक्रिय हैं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This