Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान पर इजरायल के हमलों में कितने लोगों की गई जान? अमेरिकी मानवाधिकार संगठन ने जारी की पूरी रिपोर्ट

ईरान पर इजरायल के हमलों में कितने लोगों की गई जान? अमेरिकी मानवाधिकार संगठन ने जारी की पूरी रिपोर्ट

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध लगातार जारी है, जहां दोनों देश एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। इजरायल ने ईरान के कई शहरों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में अब तक कम से कम 950 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह आंकड़े अमेरिका के एक मानवाधिकार संगठन द्वारा जारी किए गए हैं।

ईरान में आंकड़े जुटा रहा अमेरिकी मानवाधिकार संगठन
अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने ईरान में इजरायली हमलों से मरने वालों और घायलों के आंकड़े साझा किए हैं। यह संगठन ईरान में मानवाधिकार उल्लंघनों और हिंसक घटनाओं के दौरान हताहतों का विस्तृत डेटा जुटाने के लिए जाना जाता है।

383 नागरिक और 253 सुरक्षाकर्मी मारे गए
संगठन के मुताबिक, इजरायली हमलों में अब तक कुल 950 लोगों की जान गई है, जिनमें 383 आम नागरिक और 253 सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। यही संगठन 2022 में ईरानी युवती महसा अमीनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी विस्तृत जानकारी सामने ला चुका है।

सरकारी आंकड़ों में अंतर, पहले कम बताई गई थी संख्या
महसा अमीनी (22) को हिजाब कानून के उल्लंघन के आरोप में ईरानी पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद 16 सितंबर 2022 को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उस दौरान भी ईरान सरकार ने शुरू में हताहतों की संख्या कम बताई थी। अब मौजूदा संघर्ष को लेकर भी सरकार ने आधिकारिक आंकड़े कम जारी किए हैं।

ईरानी सरकार का दावा – 400 की मौत, 3,056 घायल
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि इजरायल के हमलों में लगभग 400 नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 3,056 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच हवाई हमलों का दौर जारी है। (भाषा इनपुट सहित)

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This