Home » ताजा खबर » **सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 जीत के बाद अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना को दान की**

**सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 जीत के बाद अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना को दान की**

दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पूरे मैच फीस को इंडियन आर्मी को दान करने का फैसला किया है।

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत योगदान है और वे चाहते हैं कि उनकी यह रकम भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों की मदद में काम आए।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी टीम पर बहुत गर्व है और उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमारे सशस्त्र बलों ने सीमा क्षेत्र में भी यही किया है। अब यही बात दुबई में भी दोहराई गई है। इसलिए यह एक शानदार पल है।

मैच में पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने 5 विकेट शेष रहते यह लक्ष्य हासिल किया। इस जीत में तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में 69 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। वहीं, अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

सूर्यकुमार यादव का यह कदम यह दिखाता है कि भारतीय खिलाड़ी न सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन करते हैं, बल्कि देश और उसकी संस्थाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझते हैं।

#SuryakumarYadav #INDvsPAK
[Surya kumar Yadav,IND vs PAK, Asia Cup 2025, Team India, Indian Army]

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This