Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पहलगाम आतंकी हमला: 26 की जान गई, महाराष्ट्र के 6 पर्यटक और 2 विदेशी नागरिक भी शामिल

पहलगाम आतंकी हमला: 26 की जान गई, महाराष्ट्र के 6 पर्यटक और 2 विदेशी नागरिक भी शामिल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक भीषण आतंकी हमला हुआ, जिसने पूरी घाटी को हिला कर रख दिया। मौसम का लुत्फ उठाने आए देश-विदेश के पर्यटक अचानक गोलियों की आवाज़ से सहम गए। आतंकी नाम और पहचान पूछ-पूछ कर लोगों को निशाना बनाते गए।

अब तक इस हमले में 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। देशभर में इस बर्बर हमले को लेकर आक्रोश का माहौल है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में महाराष्ट्र के छह पर्यटक और दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

इस हमले के बाद भारत सरकार पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने-अपने विदेश दौरे को बीच में छोड़कर भारत लौट रहे हैं। सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक बुलाई गई है।

उधर, गृहमंत्री अमित शाह खुद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ हालात की निगरानी कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This