Home » स्पोर्ट्स » श्रेयस अय्यर ने बढ़ाई बीसीसीआई की मुश्किलें, अब लेना होगा बड़ा फैसला

श्रेयस अय्यर ने बढ़ाई बीसीसीआई की मुश्किलें, अब लेना होगा बड़ा फैसला

Shreyas Iyer Update: श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है। इस बार उन्होंने पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में पहली ही कोशिश में फाइनल में पहुंचा दिया है। पंजाब की टीम अब तक 17 सीजन में सिर्फ एक बार फाइनल खेल पाई थी, और अब दूसरी बार ये उपलब्धि हासिल हुई है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मिली इस सफलता ने एक नई बहस और चुनौती जरूर खड़ी कर दी है। अब बीसीसीआई को इस पर गंभीरता से विचार कर कोई अहम फैसला लेना होगा, क्योंकि अय्यर लगातार अपने नेतृत्व कौशल से खुद को साबित कर रहे हैं।

पंजाब किंग्स से पहले दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर को भी फाइनल में पहुंचा चुके हैं श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में पहले दिल्ली कैपिटल्स को 2020 के आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया था, जहां टीम खिताब जीतने से चूक गई थी। इसके बाद साल 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक लेकर गए, जहां उन्होंने खिताब भी जीता। अब श्रेयस ने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाकर अपनी नेतृत्व क्षमता का फिर से दम दिखाया है।

चाहे पंजाब किंग्स इस बार खिताब जीतें या न जीतें, श्रेयस ने कप्तानी में अपनी छाप छोड़ दी है। न केवल कप्तानी में, बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत की टी20 और टेस्ट टीम से बाहर हैं श्रेयस अय्यर

दिलचस्प बात यह है कि वर्तमान में श्रेयस अय्यर न तो भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और न ही टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह बना पाए हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन में उनके नाम का न होना सबको हैरानी में डाल गया था।

हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और भारत ने वह खिताब जीता था। फिर भी अब तक उन्हें राष्ट्रीय टीम में स्थायी स्थान नहीं मिल पाया है।

श्रेयस ने कब खेला अपना आखिरी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल मैच?

श्रेयस अय्यर ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2023 में खेला था। उसके बाद भारत ने कई मुकाबले खेले, लेकिन उन्हें टीम में वापस शामिल नहीं किया गया। वहीं, उनका आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2024 में था, जिसके बाद से भी उनका नाम टीम से बाहर हो गया।

आईपीएल में श्रेयस के जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई के लिए अब यह सोचना जरूरी हो गया है कि क्या उन्हें टीम इंडिया में स्थायी स्थान दिया जाना चाहिए। अब यह देखना होगा कि बीसीसीआई इस मामले में क्या फैसला करता है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This