Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Ahmedabad Plane Crash LIVE: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे onboard

Ahmedabad Plane Crash LIVE: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे onboard

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे।

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। एयर इंडिया का एक विमान, जिसमें 242 यात्री सवार थे, टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। हादसे के वक्त विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे। टेकऑफ करते ही विमान अचानक क्रैश हो गया और आग का बड़ा गोला बन गया। टक्कर के चलते आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। यह दुर्घटना अहमदाबाद हॉर्स कैंप क्षेत्र में हुई, जो सिविल हॉस्पिटल के पास स्थित है। हादसे की खबर मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर स्थिति की जानकारी ली।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This