Home » देश » ईरान-इजरायल तनाव के बीच AIR INDIA की खास एडवाइजरी, कहा – ‘यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा है हमारी पहली प्राथमिकता’

ईरान-इजरायल तनाव के बीच AIR INDIA की खास एडवाइजरी, कहा – ‘यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा है हमारी पहली प्राथमिकता’

ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध ने पूरे मिडिल ईस्ट को अशांत कर दिया है। दोनों देशों के बीच लगातार हवाई हमले हो रहे हैं, वहीं अमेरिका ने भी ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर बमबारी की है। जवाब में ईरान ने कतर की राजधानी दोहा स्थित अमेरिकी एयरबेस पर हमला कर दिया। इस बढ़ते तनाव के चलते क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं और हवाई यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एयर इंडिया ने अपने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है।

मिडिल ईस्ट के साथ इन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी लगी रोक

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने तत्काल प्रभाव से इस क्षेत्र की उड़ानों के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका और यूरोप के पूर्वी तट से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है।

मिडिल ईस्ट के हवाई क्षेत्र से विमानों को रखा जा रहा दूर

एयर इंडिया ने जानकारी दी कि उत्तरी अमेरिका से भारत आने वाली फ्लाइट्स को फिलहाल उनके प्रस्थान स्थल पर वापस भेजा जा रहा है। इसके अलावा अन्य फ्लाइट्स को भी भारत की ओर रिडायरेक्ट किया जा रहा है। मिडिल ईस्ट के प्रभावित हवाई क्षेत्रों से एयर इंडिया के विमानों को पूरी तरह दूर रखा जा रहा है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यात्रियों से एयर इंडिया की अपील

एयर इंडिया ने अपनी एडवाइजरी में यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि असुविधा के इस दौर में सभी यात्री संयम और समझदारी से काम लें। एयरलाइन ने बताया कि वह बाहरी सुरक्षा विशेषज्ञों से लगातार सलाह ले रही है और मिडिल ईस्ट की स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: एयर इंडिया

एयर इंडिया ने कहा है कि वह अपने यात्रियों को हर महत्वपूर्ण अपडेट की जानकारी समय-समय पर देती रहेगी। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा ही उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This