Home » देश » भाषा विवाद को लेकर MNS का प्रदर्शन, मीरा रोड से कई कार्यकर्ता हिरासत में

भाषा विवाद को लेकर MNS का प्रदर्शन, मीरा रोड से कई कार्यकर्ता हिरासत में

हिंदी बनाम मराठी भाषा विवाद को लेकर मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। मीरा रोड इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। मराठी स्वाभिमान मोर्चा निकालने की योजना के तहत MNS कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, लेकिन पुलिस ने इस रैली की अनुमति नहीं दी थी। अनुमति न मिलने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने छोटे-छोटे समूहों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कई MNS कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन की अनुमति से इनकार नहीं किया गया: फडणवीस

मीरा रोड में भाषा विवाद को लेकर व्यापारियों के खिलाफ MNS के विरोध प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, “यह कहना गलत है कि मीरा रोड पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है, जिन्होंने बताया कि विरोध की अनुमति देने से इनकार नहीं किया गया था। MNS ने एक बैठक के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे पुलिस ने मंजूरी दी थी। हालांकि, वे उस मार्ग पर रैली निकालना चाहते थे जहां सुरक्षा कारणों से ऐसा करना संभव नहीं था। उन्हें वैकल्पिक मार्ग अपनाने का सुझाव दिया गया, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसलिए यह कहना गलत होगा कि उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई।”

 

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This