Home » स्पोर्ट्स » IND vs ENG: चौथे टेस्ट में बुमराह की खेलेने को लेकर असिस्टेंट कोच ने दी अहम जानकारी

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में बुमराह की खेलेने को लेकर असिस्टेंट कोच ने दी अहम जानकारी

IND vs ENG: क्या चौथे टेस्ट में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? असिस्टेंट कोच ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर चौथे टेस्ट से पहले सस्पेंस बना हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बुमराह ने पहला और तीसरा टेस्ट खेला, जबकि दूसरे मैच में उन्हें आराम दिया गया था। भारत फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है और 23 जुलाई से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच में बराबरी हासिल करने के लिए बुमराह की मौजूदगी अहम मानी जा रही है

हालांकि, सीरीज की शुरुआत में ही यह संकेत मिले थे कि बुमराह को अधिकतम तीन टेस्ट मैचों में ही खिलाया जाएगा। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वह मैनचेस्टर टेस्ट में खेलेंगे या अंतिम टेस्ट के लिए बचाकर रखा जाएगा?

मैनचेस्टर में होगा अंतिम फैसला: रयान टेन डोएशेट

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने बेकेनहैम में टीम के एकमात्र ट्रेनिंग सेशन के बाद इस विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा,
“हम बुमराह को लेकर अंतिम फैसला मैनचेस्टर पहुंचने के बाद लेंगे। हम जानते हैं कि उन्हें आखिरी दो में से किसी एक टेस्ट के लिए चुनना है। मैनचेस्टर में सीरीज दांव पर है, इसलिए वहां उन्हें खिलाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि हमें मौसम, मैच की परिस्थितियां और ओवल टेस्ट की योजना को भी ध्यान में रखना होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया अपने गेंदबाजों को अन्य टीमों से तुलना करने की बजाय उनकी ताकत और शैली पर भरोसा करती है।
“जसप्रीत अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली स्पैल्स के लिए जाने जाते हैं। हर गेंदबाज एक जैसा नहीं होता, और हमें उनकी खासियतों को सही समय पर उपयोग करना आता है।”

ऋषभ पंत की फिटनेस पर अपडेट

दूसरी ओर, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अंगुली में चोट के कारण गुरुवार को ट्रेनिंग नहीं की, लेकिन वह टीम के साथ बेकेनहैम में मौजूद रहे। डोएशेट ने बताया,
“तीसरे टेस्ट में पंत ने काफी दर्द में बल्लेबाजी की। हम नहीं चाहते कि फिर से पारी के बीच में हमें विकेटकीपर बदलना पड़े। आज उन्हें विश्राम दिया गया है और उम्मीद है कि मैनचेस्टर में होने वाले पहले ट्रेनिंग सेशन तक वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे।”

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This