पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से जुड़ी 10 अहम बातें: जानिए क्या कहा उन्होंने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 जुलाई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 124वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान, आत्मनिर्भर भारत, भारत के ऐतिहासिक किले और स्वच्छता जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की। आइए जानते हैं ‘मन की बात’ की 10 प्रमुख बातें:
- चंद्रयान-3 की सफलता: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद देश में विज्ञान को लेकर उत्साह बढ़ा है। खासकर बच्चों में विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासा देखने को मिल रही है।
- छात्रों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां: भारत के छात्रों ने इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड और ऑस्ट्रेलिया में हुए इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
- भारत के किले बने वर्ल्ड हेरिटेज साइट: यूनेस्को ने भारत के 12 किलों को विश्व धरोहर की मान्यता दी है। ये किले हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का प्रतीक हैं।
- इतिहास से जुड़ने का आह्वान: पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे इन ऐतिहासिक किलों की यात्रा करें और अपने इतिहास को करीब से जानें।
- आजादी के लिए बलिदान: पीएम ने स्वतंत्रता संग्राम में देशभक्तों के बलिदान को याद किया और कहा कि देश को आजादी अनगिनत बलिदानों और तपस्या के बाद मिली है।
- वोकल फॉर लोकल का समर्थन: उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताया और इससे जुड़ने का आग्रह किया।
- ज्ञान भारतम् मिशन: इस नई पहल के तहत प्राचीन भारतीय पांडुलिपियों को डिजिटाइज कर एक राष्ट्रीय डिजिटल भंडार बनाया जाएगा, जिससे छात्र और शोधकर्ता लाभ उठा सकेंगे।
- काजीरंगा में नई पक्षी प्रजातियों की खोज: काजीरंगा नेशनल पार्क में बिना पक्षियों को परेशान किए विज्ञान की मदद से 40 नई पक्षी प्रजातियों की पहचान की गई है।
- वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत की उपलब्धि: भारत ने इस प्रतियोगिता में 600 मेडल जीते और 71 देशों के बीच टॉप-3 में जगह बनाई।
- स्वच्छ भारत मिशन: पीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन जल्द ही 11 वर्ष पूरे करेगा और इसकी ताकत आज भी पहले जैसी ही बनी हुई है। यह एक सच्ची जनभागीदारी का उदाहरण है।
यह ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक बार फिर देशवासियों को प्रेरित करने वाला रहा, जिसमें पीएम मोदी ने भारत की प्रगति, संस्कृति और विज्ञान में बढ़ते कदमों को रेखांकित किया।



