Home » देश » **स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से अपने संबोधन के लिए पीएम मोदी ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए कहां दे सकते हैं अपनी राय**

**स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से अपने संबोधन के लिए पीएम मोदी ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए कहां दे सकते हैं अपनी राय**

स्वतंत्रता दिवस 2025: पीएम मोदी ने मांगे भाषण के लिए जनता से सुझाव, जानें कैसे और कहां दे सकते हैं अपनी राय

भारत हर साल 15 अगस्त को पूरे गर्व और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस बार देश आज़ादी का 79वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है, और इसे लेकर पूरे देश में तैयारियां जोरों पर हैं। सबसे ज़्यादा जिस पल का लोगों को इंतज़ार रहता है, वह है प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले की प्राचीर से दिया जाने वाला भाषण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लगातार 12वीं बार देश को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी ने जनता से मांगा सुझाव

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए सुझाव मांगे हैं। उन्होंने लिखा:

“जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं! इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण में आप किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे?”

कहां और कैसे साझा करें सुझाव?

प्रधानमंत्री ने बताया कि देशवासी अपने सुझाव MyGov पोर्टल या NaMo ऐप पर ओपन फोरम के माध्यम से साझा कर सकते हैं। यह मंच आम लोगों को राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय देने का अवसर देता है।

सुरक्षा तैयारियां भी तेज़

इसी बीच, स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने शहर भर में पांच दिवसीय व्यापक जांच अभियान चलाया है। इस दौरान होटल, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल, मेट्रो स्टेशन, और सार्वजनिक स्थानों की सघन जांच की गई।

इस अभियान में 100 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा खामियों की पहचान की गई, जिनमें खासतौर पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग स्थलों की निगरानी और भोजनालयों की सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।

देश की आज़ादी के इस खास दिन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, और साथ ही प्रधानमंत्री चाहते हैं कि इस ऐतिहासिक भाषण में देश की आवाज़ भी शामिल हो।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This