Home » अपराध » पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को 48 वर्षीय महिला मेड से दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया गया, कुछ ही देर में सुनाई जाएगी सजा।

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को 48 वर्षीय महिला मेड से दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया गया, कुछ ही देर में सुनाई जाएगी सजा।

पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को यौन शोषण के एक गंभीर मामले में दोषी करार दिया गया है। हासन से सांसद रह चुके रेवन्ना की सजा का ऐलान कुछ ही देर में किया जाएगा। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

यह मामला हासन स्थित गन्निकाडा गेस्ट हाउस का है, जहां रेवन्ना पर उनके परिवार की 48 वर्षीय महिला मेड के साथ यौन शोषण का आरोप है। बताया गया कि उन्होंने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया था। एसआईटी ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(k) (प्रभुत्व के आधार पर बलात्कार) और 376(2)(n) (एक ही महिला के साथ बार-बार बलात्कार) सहित आईटी एक्ट की धारा 66E और अन्य प्रावधानों के तहत चार्जशीट दाखिल की थी।

दो शहरों में हुए यौन अपराध

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता के साथ पहली बार 2021 में हासन स्थित आवास पर और दूसरी बार बेंगलुरु स्थित घर में दुष्कर्म हुआ। मामले की सुनवाई 18 जुलाई को पूरी हुई थी, जिसमें 113 गवाहों के बयान शामिल किए गए थे।

चार मामलों में नामजद आरोपी

प्रज्वल रेवन्ना उन चार मामलों में मुख्य आरोपी हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2000 से अधिक यौन शोषण से संबंधित वीडियो क्लिप्स के आधार पर दर्ज किए गए थे। उनके खिलाफ पहली शिकायत अप्रैल 2023 में दर्ज की गई थी।

अब सबकी निगाहें अदालत के उस फैसले पर टिकी हैं, जिसमें उनकी सजा की घोषणा की जाएगी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This