Home » देश » ट्रंप के दोस्ती वाले बयान पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, दिया बड़ा बयान

ट्रंप के दोस्ती वाले बयान पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के “दोस्ती” वाले बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक आकलन की हम सराहना करते हैं और इसे पूरा समर्थन देते हैं। भारत और अमेरिका के बीच बेहद सकारात्मक, दूरदर्शी और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”

ट्रंप ने क्या कहा था?

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए कहा था, “मैं मोदी के साथ हमेशा मित्रवत रहूंगा। वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। भारत और अमेरिका के बीच खास रिश्ता है और इसमें किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।”
ट्रंप से जब उनके हालिया ट्रुथ सोशल पोस्ट के बारे में पूछा गया, जिसमें भारत को खोने की आशंका जताई गई थी, तो उन्होंने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, “मेरे और मोदी के बीच बेहतरीन रिश्ते हैं। कुछ महीने पहले वह यहां आए थे, हम साथ में रोज गार्डन भी गए थे।”

टैरिफ विवाद के बीच दोस्ती का संदेश

फिलहाल भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव जारी है। ट्रंप की हाई टैरिफ पॉलिसी के तहत भारत पर 50% तक का शुल्क लगाया गया है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ा है। भारत में इस फैसले की आलोचना हो रही है और विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है।
ऐसे समय में ट्रंप का मोदी को “दोस्त” कहना और मोदी का सार्वजनिक तौर पर धन्यवाद देना खास चर्चा में है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच इस तरह की सौहार्दपूर्ण बातें रिश्तों को नई दिशा दे सकती हैं। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि क्या ट्रंप भविष्य में टैरिफ नीति पर नरम रुख अपनाएंगे या नहीं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This