Home » ताजा खबर » PM मोदी ने आइजोल में भरी हुंकार, बोले- ‘मिजोरम को मिला ऐतिहासिक अवसर

PM मोदी ने आइजोल में भरी हुंकार, बोले- ‘मिजोरम को मिला ऐतिहासिक अवसर

आइजोल: पीएम मोदी ने मिजोरम को दी नई सौगात, बोले- ‘आज ऐतिहासिक दिन’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पूर्वोत्तर के कई राज्यों के दौरे पर निकले। इस दौरान वह सबसे पहले मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचे और बैराबी-सैरांग रेल लाइन समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। भारी बारिश के कारण वह हेलीकॉप्टर से आइजोल नहीं पहुंच पाए और लेंगपुई एयरपोर्ट से ही डिजिटल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “मिजोरम के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि अब आइजोल रेल मानचित्र पर आ गया है। यह सिर्फ रेलवे नहीं, बल्कि परिवर्तन की जीवनरेखा है, जो लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांति लाएगी।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पूरी हुई है और अब मिजोरम का सैरांग पहली बार राजधानी एक्सप्रेस से सीधे दिल्ली से जुड़ जाएगा।

मोदी ने कहा कि इस परियोजना से किसानों और कारोबारियों को देशभर के बाजारों तक पहुंच मिलेगी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के अवसर बढ़ेंगे और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने जोर दिया कि पिछले ग्यारह वर्षों में पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी—चाहे रेल, सड़क, मोबाइल नेटवर्क, बिजली या जल योजनाएं हों—तेजी से मजबूत हुई हैं।

पीएम ने कहा कि जल्द ही मिजोरम में हेलीकॉप्टर सेवाएं भी शुरू होंगी, जिससे दूरदराज इलाकों तक पहुंच आसान होगी। साथ ही उन्होंने पूर्वोत्तर को भारत का “विकास इंजन” बताते हुए निवेशकों से इस क्षेत्र की अपार संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This