Home » स्पोर्ट्स » ट्राई सीरीज से हटने के फैसले पर बोले राशिद खान — पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

ट्राई सीरीज से हटने के फैसले पर बोले राशिद खान — पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्ते अब गंभीर तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटर्स — कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून — की मौत हो गई, जो एक मैत्रीपूर्ण मैच खेलने के बाद लौट रहे थे। इस हमले में पांच अन्य नागरिक भी शहीद हुए। इस घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया। अब इस फैसले का समर्थन खुद अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने किया है।

राशिद खान ने कहा- यह एक त्रासदी

राशिद खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तानी हवाई हमलों में निर्दोष नागरिकों और युवा क्रिकेटरों की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ। उन्होंने लिखा, “यह त्रासदी उन महिलाओं, बच्चों और क्रिकेटरों के लिए बेहद दर्दनाक है, जो अपने देश का विश्व मंच पर प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे।”

पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

राशिद खान ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अनैतिक और बर्बर है। ये कार्रवाई मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पाकिस्तान से मैचों से हटने के फैसले का समर्थन किया और कहा कि “कठिन समय में हमारी राष्ट्रीय गरिमा पहले आती है।”

फजलहक फारुकी और गुलबदीन नईब ने भी जताया दुख

पाकिस्तान के हमले पर अफगान क्रिकेटर फजलहक फारुकी ने ट्वीट किया कि निर्दोष नागरिकों और खिलाड़ियों की हत्या एक जघन्य अपराध है। उन्होंने अल्लाह से अपराधियों को सबक देने की प्रार्थना की।
गुलबदीन नईब ने भी उरगुन, पक्तिका में हुए इस कायरतापूर्ण हमले को लेकर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह हमला अफगान लोगों के गौरव और स्वतंत्रता पर हमला है, लेकिन अफगानिस्तान के जज्बे को कभी नहीं तोड़ पाएगा।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This