Home » देश » ‘खराब सर्विस, कोई मदद नहीं…’ एयर इंडिया पर भड़कीं सुप्रिया सुले, एविएशन मंत्री से की शिकायत

‘खराब सर्विस, कोई मदद नहीं…’ एयर इंडिया पर भड़कीं सुप्रिया सुले, एविएशन मंत्री से की शिकायत

पिछले हफ्ते गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 242 में से 241 लोगों की जान चली गई। हादसे की जगह पर भी कई लोग मारे गए। इस त्रासदी के बाद से एयर इंडिया की कई उड़ानें या तो रद्द की जा रही हैं या फिर देरी से चल रही हैं। एयरलाइंस के विमानों में तकनीकी खामियों की शिकायतें भी सामने आई हैं। इसी बीच, अब लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले को भी एयर इंडिया की यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे वह काफी नाराज़ हो गईं। आइए जानें, सुप्रिया सुले एयर इंडिया से आखिर क्यों भड़क उठीं।

क्यों नाराज़ हुईं सुप्रिया सुले?
दरअसल, सुप्रिया सुले दिल्ली से पुणे जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2971 में सफर कर रही थीं, लेकिन उड़ान में तीन घंटे से ज्यादा की देरी हो गई। इसको लेकर उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “दिल्ली से पुणे के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2971 से यात्रा कर रही हूं। फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा देर से है। न कोई स्पष्ट जानकारी, न कोई अपडेट, न कोई सहायता—सेवा बेहद खराब है। इस तरह की देरी और अव्यवस्था एयर इंडिया के लिए अब आम हो गई है। यात्री फंसे हुए और असहाय महसूस करते हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”

यात्री इससे बेहतर deserve करते हैं – सुप्रिया सुले
सुप्रिया सुले ने उड़ान में देरी और खराब सेवाओं को लेकर भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से शिकायत की है। उन्होंने इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और एयर इंडिया को जवाबदेह ठहराने की मांग करते हुए कहा कि यात्रियों को इससे कहीं बेहतर सेवा मिलनी चाहिए।

एविएशन मंत्री ने क्या दिया जवाब?
सुप्रिया सुले की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, “सुप्रिया सुले जी, मैंने एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों से इस मामले में बात की है। उन्हें सभी प्रभावित यात्रियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया गया है।”

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This