Home » बिज़नेस » तेजी के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,500 के पार – इन स्टॉक्स में दिखी रफ्तार

तेजी के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,500 के पार – इन स्टॉक्स में दिखी रफ्तार

तेजी के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,500 के पार – मेटल और रियल्टी शेयरों में चमक

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सकारात्मक धारणा के चलते बाजार हरे निशान पर खुला। सुबह 9:16 बजे बीएसई सेंसेक्स 122.12 अंकों की बढ़त के साथ 83,658.20 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स भी 35.55 अंकों की तेजी के साथ 25,511.65 के स्तर पर पहुंच गया।

इन शेयरों में दिखी मजबूती, कुछ में गिरावट
निफ्टी पर टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्प, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। इसके उलट डॉ. रेड्डीज लैब्स, विप्रो, सिप्ला, टाटा मोटर्स और टीसीएस के शेयरों में गिरावट देखी गई।

सेक्टरों का हाल: मेटल और रियल्टी चमके, आईटी दबाव में
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो आईटी इंडेक्स में 0.5% की गिरावट रही, जबकि मेटल और रियल्टी सेक्टर ने 0.5% की बढ़त दर्ज की।

विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) सेक्टोरल रोटेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। ऑटो और आईटी में ताजा निवेश देखने को मिल रहा है, जबकि बिजली और पूंजीगत वस्तुओं से निवेश निकासी का रुख देखा गया है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान
एशियाई बाजारों में गुरुवार को मिश्रित रुख देखने को मिला। जापान के बाजारों में गिरावट रही, जबकि चीन, कोरिया और हांगकांग के बाजारों में मामूली तेजी दर्ज की गई।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This