Home » राजनीति » पहलगाम आतंकी हमला: सऊदी से PM मोदी ने की गृह मंत्री से की बात, अमित शाह पहुंचे जम्मू-कश्मीर

पहलगाम आतंकी हमला: सऊदी से PM मोदी ने की गृह मंत्री से की बात, अमित शाह पहुंचे जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने हमले की गंभीरता को देखते हुए शाह को तुरंत जरूरी कदम उठाने और हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद अमित शाह ने उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई, जिसमें आईबी प्रमुख, गृह सचिव और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी भी इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। हमले में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। अमित शाह फिलहाल श्रीनगर पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This