Home » राजनीति » पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: राष्ट्रपति मुर्मू, डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नेताओं की शुभकामनाएं

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: राष्ट्रपति मुर्मू, डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नेताओं की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) 75 वर्ष के हो गए। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। इस अवसर पर देश और दुनिया के नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। आइए जानते हैं किस नेता ने क्या कहा—

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने परिश्रम और अद्वितीय नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की संस्कृति स्थापित की है। आज पूरा विश्व आपके मार्गदर्शन पर विश्वास जता रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप स्वस्थ और सानंद रहें तथा भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।”

डोनाल्ड ट्रंप की शुभकामनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने फोन पर मोदी से बातचीत की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने कहा, “वह शानदार काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।”

योगी आदित्यनाथ का ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर भारत की पहचान स्थापित करने वाले, हम सबके मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका नेतृत्व भारत को आत्मनिर्भरता और नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।”

भजनलाल शर्मा का बयान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी स्वस्थ और प्रसन्न रहें तथा देश का इसी प्रकार नेतृत्व करते रहें। मोदी जी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान आज एक जनांदोलन बन चुका है और राजस्थान के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।”

मोहन यादव का संदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश आ रहे हैं और आदिवासी अंचल को पीएम मित्र पार्क की सौगात देंगे। उनका जन्मदिन मनाना हम सबके लिए प्रेरणा है कि जन्मदिन को सार्थक कैसे बनाया जाए। मैं महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि वे निरोगी, दीर्घायु और शतायु हों।”

अमित शाह का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय तक निरंतर देश और समाज की सेवा की है और हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा बने हुए हैं।”

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This