Home » देश » बेंगलुरु में ओला के फाउंडर और सीनियर अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, इंजीनियर के सुसाइड नोट में लगाए गए गंभीर आरोप

बेंगलुरु में ओला के फाउंडर और सीनियर अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, इंजीनियर के सुसाइड नोट में लगाए गए गंभीर आरोप

ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और वरिष्ठ अधिकारियों पर इंजीनियर की आत्महत्या का केस दर्ज, सुसाइड नोट में लगाए गए गंभीर आरोप

बेंगलुरु में ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल समेत कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 38 वर्षीय इंजीनियर की आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक इंजीनियर ने अपने सुसाइड नोट में मानसिक उत्पीड़न और वेतन न मिलने के गंभीर आरोप लगाए थे।

28 सितंबर को मिला था शव
पुलिस के मुताबिक, इंजीनियर के. अरविंद 28 सितंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। वे 2022 से ओला इलेक्ट्रिक के कोरमंगला कार्यालय में कार्यरत थे। कंपनी ने अरविंद की मौत को “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” बताया है और कहा कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है। साथ ही, ओला इलेक्ट्रिक ने इस मामले में दर्ज एफआईआर को चुनौती देने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख भी किया है।

सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप
अरविंद के भाई अश्विन कन्नन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत के अनुसार, अरविंद ने चिक्कलसंद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या का प्रयास किया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को उनके कमरे से 28 पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और वेतन एवं भत्ते न देने का आरोप लगाया था।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This