Home » मध्य प्रदेश » मध्य प्रदेश बीजेपी को तय दिन मिलेगा नया अध्यक्ष, चुनावी तैयारियां पूरी — जानें पूरा शेड्यूल

मध्य प्रदेश बीजेपी को तय दिन मिलेगा नया अध्यक्ष, चुनावी तैयारियां पूरी — जानें पूरा शेड्यूल

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 2 जुलाई (बुधवार) दोपहर 2 बजे के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी संगठन ने नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पूर्व सांसद विवेक सेजवलकर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्होंने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की।

मंगलवार को होगा नामांकन, बुधवार को मतदान और नतीजे
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। नामांकन पत्र मंगलवार शाम 4:30 से 6:30 बजे के बीच जमा किए जाएंगे। इसके बाद 6:30 से 7:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। शाम 7:30 से 8:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जबकि रात 8:30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

2 जुलाई को दोपहर बाद मतगणना
बुधवार, 2 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश
मंगलवार शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान भोपाल पहुंचेंगे। उनकी मौजूदगी में ही उम्मीदवारों के नामांकन जमा किए जाएंगे। इस चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव क्यों है जरूरी
भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना अनिवार्य है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी मंगलवार को यह संख्या पार करने जा रही है। अब तक कुछ राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है, और आने वाले दो दिनों में कुछ और राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This