Home » देश » 27 अगस्त मौसम अलर्ट: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लद्दाख में पहली बर्फबारी दर्ज

27 अगस्त मौसम अलर्ट: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लद्दाख में पहली बर्फबारी दर्ज

पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को भी इन इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और यहां भी आज बारिश होने की संभावना है।

27 अगस्त को कहां होगी बारिश

  • राजस्थान – कई जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना।

  • छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम – कुछ स्थानों पर भारी वर्षा।

  • गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र – अगले 6-7 दिनों तक लगातार भारी बारिश।

  • मराठवाड़ा – 28 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश।

  • मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र – 27 और 28 अगस्त को बहुत भारी वर्षा का अनुमान।

  • तमिलनाडु – 27 और 28 अगस्त को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश।

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश – अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना।

  • बिहार और झारखंड – अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला।

पहाड़ी राज्यों में मौसम

अगले 7 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भूस्खलन का भी अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर राज्यों का हाल

  • असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश – 27 से 31 अगस्त तक कई जगहों पर भारी वर्षा।

  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा – अगले 7 दिनों तक तेज बारिश जारी रहेगी।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बारिश

दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रात तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

लद्दाख में सीजन की पहली बर्फबारी

लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। खारदुंग ला दर्रा (18,379 फुट), चांगला टॉप (17,950 फुट) और जांस्कर घाटी के कई हिस्सों में बर्फबारी दर्ज की गई। निचले इलाकों में मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने लद्दाख के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This