Home » ताजा खबर » CBSE 10वीं के परिणाम में किसने मारी बाजी, लड़के या लड़कियां? जानें यहां

CBSE 10वीं के परिणाम में किसने मारी बाजी, लड़के या लड़कियां? जानें यहां

CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम में कुल 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। आइए जानते हैं कि 10वीं के परिणाम में किसने मारी बाजी, लड़के या लड़कियां।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट में कुल 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने अपनी विजय पताका फहराई है। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को आधिकरिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा में किसने मारी बाजी, लड़के या लड़कियां? आइए इस सवाल के जवाब को हम इस खबर के माध्यम से जानते हैं।

किसने किया बेहतर प्रदर्शन

सीबीएसई 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 रहा। इस वर्ष की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों से 2.37% बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00% रहा। वहीं, लड़के 92.63% पास हुए।

  • लड़कियां: 95.00% पास हुईं
  • लड़के: 92.63% पास हुए

अच्छे अंक लाने वाले छात्रों की संख्या

सीबीएसई 10वीं के परिणाम में 90 प्रतिशत और उससे उपर अंक लाने वाले छात्रों का संख्या 1,99,944 छात्र (8.43%) है। इसके अलावा, 95% और उससे ऊपर स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या 45,516 छात्र (1.92%) है।

कहां देखें रिजल्ट 

  • आधिकारिक वेबसाइट: results.digilocker.gov.in
  • अंतरराष्ट्रीय स्कूलों के छात्र: nad-support.digilocker.gov.in पर टिकट सबमिट कर सकते हैं।

वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा में छात्रों का कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन रहा। विशेषकर लड़कियों, विदेशी स्कूलों और विशेष आवश्यकता वाले छात्रों ने शानदार परिणाम दिए हैं। साथ ही, जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

बता दें कि सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम में कुल 88.39 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इसमें भी लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 प्रतिशत रहा और लड़के 85.70 प्रतिशत पास हुए। लड़कियों का पास परसेंटेज लड़कों से 5.94 प्रतिशत ज्यादा रहा। इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थीं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This