Home » देश » पाकिस्तानी पत्रकार ने अपनी ही सरकार की खोली पोल, कहा- ‘PM मोदी ने हासिल की बड़ी सफलता’

पाकिस्तानी पत्रकार ने अपनी ही सरकार की खोली पोल, कहा- ‘PM मोदी ने हासिल की बड़ी सफलता’

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब कम हो गया है, लेकिन तनाव के दौरान पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कई झूठे दावे किए। भारत पर दबदबा बनाने की कोशिश में पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारतीय हथियारों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है, लेकिन ये सभी दावे निराधार साबित हुए। अब खुद एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अपनी ही सरकार की पोल खोल दी है और सार्वजनिक रूप से कई तीखे सवाल खड़े किए हैं।

इस पत्रकार ने यह भी स्वीकार किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे घटनाक्रम में “सब कुछ हासिल कर लिया” है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ खोखले दावों तक सीमित रह गया।

Also Read This:

भारत की ‘बराक 8 मिसाइल’ ने पाकिस्तान को कैसे चटाई धूल? जानिए इस हथियार में क्या है खास

 

पाकिस्तानी पत्रकार ने खोली अपनी ही सरकार की पोल, S-400 पर उठाए सवाल

पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ किए गए झूठे दावों की पोल अब खुद एक पाकिस्तानी पत्रकार ने खोल दी है। उन्होंने सार्वजनिक मंच पर पाकिस्तान सरकार से तीखे सवाल पूछते हुए भारत की रणनीतिक जीत को स्वीकार किया है।

पाक पत्रकार ने क्या कहा?

पत्रकार ने कहा, “मैं आपको तस्वीर दिखाता हूं। ये देखिए, मेरे बाएं कंधे के ऊपर आपको पीएम मोदी नजर आ रहे हैं और उनके पीछे S-400 मिसाइल सिस्टम खड़ा है। यही वो सिस्टम है जिसके बारे में हमने दावा किया था कि हमने दो S-400 तबाह कर दिए। लेकिन हकीकत ये है कि वह बिल्कुल सही सलामत खड़ा है।”

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने उधमपुर एयरबेस पर जाकर जवानों को संबोधित किया और जानबूझकर S-400 सिस्टम को अपने पीछे खड़ा किया, ताकि दुनिया को दिखा सकें कि पाकिस्तान के दावे झूठे हैं। पत्रकार ने तंज कसते हुए कहा, “हम कह रहे हैं कि हम जीत गए, जबकि मोदी वही खड़े होकर बोल रहे हैं और पीछे S-400 सही सलामत खड़ा है।”

पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात

पाकिस्तानी पत्रकार ने आगे कहा, “पीएम मोदी ने तो सब कुछ हासिल कर लिया। उन्होंने हमारा पानी रोक दिया, हमारी सेना के 50 जवान मार दिए, और हम फिर भी दावा कर रहे हैं कि हम जीत गए? 1971 के बाद पहली बार भारत हमारी हर बेस और शहर तक पहुंच गया है। पीएम मोदी अपनी फौज से कह रहे हैं कि अब पाकिस्तान का कोई कोना सुरक्षित नहीं है। क्या यही है हमारी जीत?”

इस तरह, पाकिस्तान के मीडिया में भी अब यह स्वीकार किया जा रहा है कि भारत ने इस तनावपूर्ण स्थिति में रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों ही स्तरों पर बड़ी बढ़त हासिल की है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This