तेहरान: इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित परमाणु स्थल और मिसाइल कार्यक्रम पर बड़ा हमला किया है। इसी के साथ, इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की कुद्स फोर्स की फिलिस्तीनी डिवीजन के प्रमुख सईद इजादी को भी मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, सईद इजादी को ईरान के शहर क़ुम में स्थित एक अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में निशाना बनाया गया। इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
कौन था सईद इजादी?
इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने बताया कि सईद इजादी ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में हुए नरसंहार से पहले हमास को हथियार और वित्तीय सहायता प्रदान की थी। उन्होंने कहा, “यह इज़रायली खुफिया एजेंसी और वायुसेना की बड़ी सफलता है। यह उन इजरायली नागरिकों और बंधकों के लिए न्याय है जो इस हमले में मारे गए। इज़रायल की लंबी बांह उसके सभी दुश्मनों तक पहुंचेगी।”
काट्ज़ का दावा
काट्ज़ ने इस साल की शुरुआत में एक खुफिया दस्तावेज़ सार्वजनिक किया था, जिसमें यह दावा किया गया था कि जून 2021 में हमास के तत्कालीन नेता यह्या सिनवार और मोहम्मद देइफ ने ईरानी कुद्स फोर्स के प्रमुख इस्माइल क़ानी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने इजरायल पर हमले की योजना के लिए समर्थन मांगा था। काट्ज़ के अनुसार, यही योजना 7 अक्टूबर 2023 को अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि हमास नेताओं ने ईरानी कुद्स फोर्स से इजरायल को तबाह करने के लिए 50 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद की मांग की थी।





