Home » देश » Yoga Day 2025: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया—कैसे योग ने उन्हें स्वस्थ बनाया, अस्पताल तक जाना पड़ा था घायल होकर

Yoga Day 2025: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया—कैसे योग ने उन्हें स्वस्थ बनाया, अस्पताल तक जाना पड़ा था घायल होकर

नई दिल्ली: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया और योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और लखपति दीदियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं सभी देशवासियों और दुनियाभर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं महर्षि पतंजलि सहित उन सभी योग गुरुओं को नमन करता हूं, जिन्होंने योग की कला और विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया। साथ ही, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं, जिनके प्रयासों से आज योग वैश्विक स्तर पर अपनाया जा रहा है।”

शिवराज सिंह चौहान ने साझा किया योग से स्वस्थ होने का अनुभव
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि एक समय उन्हें गंभीर दुर्घटना का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वे अस्पताल में बिस्तर पर पड़े रहते थे। उन्होंने कहा, “उस वक्त मुझे लगता था कि क्या मैं कभी सामान्य रूप से चल पाऊंगा। लेकिन योग ने मुझे फिर से जीवन जीने की ताकत दी। आज मैं न सिर्फ चल सकता हूं, बल्कि घूम सकता हूं, काम कर सकता हूं और मुझे अपने शरीर में कोई कमजोरी महसूस नहीं होती। यह सब योग के कारण संभव हो पाया है।”

योग से मिलती है शांति और संतुलन: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा का संतुलन है, जो जीवन में शांति और संतुलन लाता है। उन्होंने कहा, “हम सभी के लिए यह आवश्यक है कि हम रोज़ योग करें ताकि हम स्वस्थ और खुश रह सकें, क्योंकि हमारा हर कार्य शरीर के माध्यम से ही होता है।”

शिवराज ने आगे कहा, “सच्चा सुख एक निरोगी काया में ही संभव है, और योग ही इसकी गारंटी है। शरीर को स्वस्थ, मन को प्रसन्न और बुद्धि को तेज बनाने के लिए योग अनिवार्य है। और अगर हम आत्मिक उन्नति की ओर बढ़ना चाहते हैं, तो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम भी योग ही है।”

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This