Home » ताजा खबर » ईडी ने क्रिकेटर सुरेश रैना को भेजा समन, जानिए पूरा मामला

ईडी ने क्रिकेटर सुरेश रैना को भेजा समन, जानिए पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को 1xBet बेटिंग ऐप मामले में समन जारी किया है। रैना को बुधवार को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रैना इस ऐप के ब्रांड एम्बेसडर रहे हैं, और ईडी इस केस को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच रही है। इस मामले में रैना के अलावा कई अन्य क्रिकेटर और बॉलीवुड हस्तियां भी जांच के दायरे में हैं।

फिल्मी सितारे भी जांच के घेरे में
हाल ही में हैदराबाद की मियापुर पुलिस ने सट्टा ऐप को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने के आरोप में 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, मांचू लक्ष्मी और निधि अग्रवाल जैसे नाम शामिल हैं। इससे पहले 17 मार्च को हैदराबाद की पश्चिमी जोन पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 11 लोगों पर भी सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार का आरोप लगाते हुए आपराधिक मामले दर्ज किए थे। जांच में पता चला कि ये प्लेटफॉर्म सीधे जुआ कानूनों और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

अवैध बेटिंग ऐप्स पर सख्ती
पुलिस के अनुसार, ऐसे ऐप जुआ और सट्टा खेलने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हैं, जो समाज के लिए हानिकारक है और कई बार आर्थिक संकट का कारण भी बनता है। खासकर ये प्लेटफॉर्म युवाओं और वयस्कों को निशाना बनाते हैं, उन्हें आसान कमाई का झूठा लालच देकर सट्टेबाजी में फंसाते हैं। कानूनन किसी को भी ऐसे अवैध बेटिंग ऐप का प्रचार नहीं करना चाहिए।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This