Home » राजनीति » “RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: भाजपा से मतभेद संभव, लेकिन मनभेद नहीं”

“RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: भाजपा से मतभेद संभव, लेकिन मनभेद नहीं”

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान: BJP से मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भाजपा और संघ के रिश्तों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा के बीच मतभेद संभव हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं होंगे। भागवत ने स्पष्ट किया कि “केंद्र और राज्य सरकारों के साथ संघ का समन्वय हमेशा बना रहता है। किसी मुद्दे पर संघ सुझाव दे सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय भाजपा का होता है। अगर फैसले हम लेते, तो इतनी देर लगती क्या?” माना जा रहा है कि यह टिप्पणी उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर की है। हाल के दिनों में संघ और भाजपा के बीच मतभेद की खबरें लगातार सामने आ रही थीं।

राजीव गांधी और संघ का किस्सा
भागवत ने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कहा, “1948 में जयप्रकाश नारायण मशाल लेकर संघ को जलाने निकले थे, लेकिन इमरजेंसी के बाद खुद कहने लगे कि बदलाव की उम्मीद आप लोगों से है। प्रणब मुखर्जी भी हमारे मंच पर आए थे। हमारे स्वयंसेवक हर दल के अच्छे काम में सहयोग करते रहे हैं। जब राजीव गांधी NSUI के अध्यक्ष थे और नागपुर अधिवेशन में खाने को लेकर हंगामा हुआ, तब हमसे मदद मांगी गई थी और हमने सहयोग किया।”

BJP अध्यक्ष चुनाव पर चुटकी
भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी पर भागवत ने व्यंग्य करते हुए कहा, “मैं शाखा चलाने में माहिर हूं, भाजपा सरकार चलाने में माहिर है। हम एक-दूसरे को केवल सुझाव दे सकते हैं। आप अपना समय लें, हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है।”

संस्कृत और शिक्षा पर राय
शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी भागवत ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताएं अलग हो सकती हैं, लेकिन शिक्षा की सामाजिक धारा एक जैसी होनी चाहिए। “मदरसा हो या मिशनरी स्कूल, हर जगह समान शिक्षा दी जानी चाहिए। अंग्रेजी भी पढ़नी चाहिए, साथ ही मातृभाषा और भारतीय परंपरा पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। फिनलैंड जैसे देशों में भी आठवीं कक्षा तक मातृभाषा में पढ़ाई होती है। संस्कृत का बुनियादी ज्ञान भारत को समझने वाले हर व्यक्ति को होना चाहिए, लेकिन इसे अनिवार्य बनाने की जरूरत नहीं है, वरना प्रतिक्रिया होती है।”

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This