Home » ताजा खबर » Thar से LSD, चरस और कोकीन बरामद; गुरुग्राम में पार्टी कर लौट रहा युवक गिरफ्तार, दिल्ली में दो लोगों को रौंदा

Thar से LSD, चरस और कोकीन बरामद; गुरुग्राम में पार्टी कर लौट रहा युवक गिरफ्तार, दिल्ली में दो लोगों को रौंदा

नई दिल्ली के टॉकाटोरा स्टेडियम गेट नंबर-3 के पास 10 अगस्त 2025 को एक महिंद्रा थार (UP 14 GQ 8898) के हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। हादसे में शामिल चालक आशीष, जो शकरपुर का रहने वाला है, को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान कार से 0.30 ग्राम कोकीन, 2.6 ग्राम एलएसडी, 23.47 ग्राम एमडी, 21.26 ग्राम गांजा, 15.49 ग्राम तंबाकू और 4.17 ग्राम चरस के साथ 25,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने थार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर (नंबर 92/25) दर्ज की और आशीष को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में शक है कि वह ड्रग्स की तस्करी से जुड़ा हो सकता है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये नशीले पदार्थ कहां से लाए गए और कहां भेजे जाने थे।

तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को मारी टक्कर
यह मामला उसी दिन का है, जब लुटियन्स दिल्ली में 11 मूर्ति के पास एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। यह घटना राष्ट्रपति भवन से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर हुई।

थार का अगला पहिया निकल गया, पर पलटी नहीं
टक्कर इतनी तेज थी कि थार के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला पहिया बाहर निकल गया। मृतक व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी रफ्तार में आ रही थार ने उसे कुचल दिया। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकराई, लेकिन पलटी नहीं। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि 1 अगस्त को इसी थार पर ओवरस्पीडिंग का चालान भी कटा था।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This