Home » देश » पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान एम्बेसी में केक ले जाने वाले शख्स से मिलीं ज्योति मल्होत्रा, सामने आया एक और टेरर लिंक

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान एम्बेसी में केक ले जाने वाले शख्स से मिलीं ज्योति मल्होत्रा, सामने आया एक और टेरर लिंक

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इसी के साथ भारत में भी पाकिस्तान समर्थित जासूसों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ हो गई है। इसी सिलसिले में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद से ही उनके पाकिस्तान से जुड़े कई संदिग्ध संबंध सामने आ रहे हैं। अब एक नई तस्वीर सामने आई है, जो इन लिंक को और पुख्ता करती है — और जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

पाकिस्तान में हुई थी मुलाकात
पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को पाकिस्तानी एंबेसी में केक ले जाते हुए देखा गया था। जब उससे इस बारे में सवाल किया गया, तो वह बिना कुछ कहे एम्बेसी के अंदर चला गया। अब जो नई तस्वीर सामने आई है, उसमें गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा उसी शख्स के साथ नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जब ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान गई थीं, तो उन्होंने वहां एक पार्टी में हिस्सा लिया था और उसका वीडियो भी बनाया था। उसी पार्टी में उनकी मुलाकात इस केक ले जाने वाले व्यक्ति से हुई थी।

केक ले जाने का वीडियो हुआ था वायरल
पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली स्थित पाकिस्तान एम्बेसी के बाहर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था। इसमें एक शख्स को हाथ में केक लेकर एम्बेसी के अंदर जाते हुए देखा गया। मीडिया ने जब उससे सवाल किए कि वह केक क्यों लाया है, किसके लिए लाया है, और क्या एम्बेसी के अंदर कोई पार्टी हो रही है — तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। पत्रकारों ने बार-बार उसकी पहचान जानने और मकसद समझने की कोशिश की, लेकिन वह शख्स चुपचाप इधर-उधर घूमता रहा और फिर सीधे दूतावास के भीतर चला गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था और इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This