Home » ताजा खबर » बाबा बागेश्वर ने युगांडा में लहराया सनातन का ध्वज, बढ़ाया भारत का गौरव

बाबा बागेश्वर ने युगांडा में लहराया सनातन का ध्वज, बढ़ाया भारत का गौरव

बुंदेलखंड की शान और देश के विख्यात कथाव्यास पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने युगांडा में भारत का परचम लहराया। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने युगांडा की प्रधानमंत्री रोबिना नब्बान्जा से भेंटकर मानवता, वैश्विक प्रेम, शांति और सामंजस्य पर गहन आध्यात्मिक चर्चा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नब्बान्जा ने उनके मानवता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान भी किया। कार्यक्रम में उद्योगपति डॉ. सुधीर रूपरेला, भारतीय समुदाय के अध्यक्ष परेश मेहता, पूर्व सांसद संजय तन्ना और राजस्थानी एसोसिएशन के दीपक दोरlता उपस्थित रहे।

बाबा बागेश्वर की सेवाओं की सराहना

जब प्रधानमंत्री नब्बान्जा को बताया गया कि बागेश्वर धाम द्वारा भारत में गरीब बेटियों के विवाह, प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा और जरूरतमंद मरीजों के लिए कैंसर अस्पताल निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं, तो उन्होंने इन प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की। इस मौके पर बागेश्वर महाराज ने कहा कि इन सभी सेवाकार्यों की प्रेरणा उन्हें भारतीय संस्कृति और शास्त्रों से मिलती है, जिनमें हर नर में नारायण का स्वरूप देखने और सेवा करने का संदेश दिया गया है।

भारत आने का निमंत्रण

बाबा बागेश्वर ने युगांडा की प्रधानमंत्री को बागेश्वर धाम आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए भारतीय जीवनशैली और सनातन मार्ग ही सर्वोत्तम है, क्योंकि सनातन धर्म पूरे विश्व को अपना परिवार मानकर उसके कल्याण की कामना करता है।

युगांडा में बागेश्वर धाम मठ का प्रस्ताव

बातचीत के दौरान बागेश्वर महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम दुनिया के उन सभी लोगों का सम्मान करता है जो मानवता की सेवा में समर्पित हैं। इस पर प्रधानमंत्री नब्बान्जा ने बाला जी सरकार का आशीर्वाद मांगते हुए युगांडा की उन्नति और कल्याण के लिए वहां बागेश्वर धाम मठ बनाने का आमंत्रण भी दिया।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This