Home » देश » भगवा गमछा पहनकर उम्मीदवार ने भरा नामांकन, उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरे

भगवा गमछा पहनकर उम्मीदवार ने भरा नामांकन, उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरे

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ठ बीजेपी नेता सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और गोवा के पूर्व लोकायुक्त जस्टिस (रिटायर्ड) बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। इसी बीच एक और दिलचस्प नाम सामने आया है – राज प्रकाश, जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

भगवा गमछे और बैनर के साथ नामांकन

शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे राज प्रकाश के चेहरे पर गजब का उत्साह नजर आया। अधिकारियों के सामने उन्होंने सिर पर भगवा गमछा बांध रखा था और हाथ में एक बड़ा बैनर थामे हुए थे, जिस पर उनका नाम और उनकी तस्वीरें अंकित थीं।

9 सितंबर को होगा मतदान

उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को आयोजित होगा। इस दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

नामांकन और नाम वापसी की अंतिम तिथि

नामांकन पत्रों की जांच की आखिरी तारीख 22 अगस्त तय की गई है, जबकि 25 अगस्त तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।

इस बार चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है, लेकिन राज प्रकाश जैसे निर्दलीय उम्मीदवारों की एंट्री ने इसे और दिलचस्प बना दिया है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This