मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में हुई, जिसमें संघ के अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। इस अवसर पर कमल सिंह आंजना ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की एमएसपी पर खरीदी के निर्णय का स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार प्रकट किया।
सीएम मोहन यादव का जताया गया आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी के निर्णय का स्वागत किया और इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद किया। इस मौके पर किसान संघ के महेश चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
19 जून से शुरू होगा पंजीयन
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने जानकारी दी कि मूंग की खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की किसानों के प्रति संवेदनशीलता और हितकारी निर्णयों की सराहना करते हुए एक बार फिर उनका आभार जताया।



