Home » देश » VIDEO: महिला अधिकारी अदिति मिश्रा के नेतृत्व में दिल्ली से कैलाश और लिपुलेख तक बाइक यात्रा, जानिए कौन हैं ये जांबाज़ अफसर?

VIDEO: महिला अधिकारी अदिति मिश्रा के नेतृत्व में दिल्ली से कैलाश और लिपुलेख तक बाइक यात्रा, जानिए कौन हैं ये जांबाज़ अफसर?

भारतीय सेना नारी शक्ति को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रही है, जिसकी एक शानदार मिसाल ‘कुमाऊं क्वेस्ट’ मोटरसाइकिल अभियान की शुरुआत में देखने को मिली। हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं और कठिन रास्तों से गुजरने वाले इस रोमांचक सफर की कमान सेना की एक जांबाज़ महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अदिति मिश्रा को सौंपी गई है।

दुर्गम पहाड़ियों में बाइक से पहुंचेगा सेना का दल, लेफ्टिनेंट कर्नल अदिति मिश्रा संभाल रही हैं कमान

सेना की अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अदिति मिश्रा नई दिल्ली से ओम पर्वत और आदि कैलाश तक जाने वाले विशेष दल का नेतृत्व कर रही हैं। यह दल ‘कुमाऊं क्वेस्ट’ अभियान के तहत बाइक से दिल्ली से चलकर लिपुलेख, ओम पर्वत और आदि कैलाश जैसे दूरस्थ और कठिन पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचेगा।

8 इंजीनियर रेजिमेंट में निभाई अहम भूमिका
लेफ्टिनेंट कर्नल अदिति मिश्रा, जो दो बच्चों की मां भी हैं, भारतीय सेना की 8 इंजीनियर रेजिमेंट में अपनी सेवा दे चुकी हैं। उन्होंने कारगिल, असम और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण इलाकों में बेहतरीन काम किया है।

परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध की विशेषज्ञ
अपने 17 वर्षों के सैन्य करियर में अदिति मिश्रा ने परमाणु, जैविक और रासायनिक (NBC) युद्ध तकनीकों में विशेषज्ञता हासिल की है। वह एक प्रशिक्षित पर्वतारोही भी हैं और अपने कुशल नेतृत्व व सौम्य व्यवहार से लोगों को लगातार प्रेरित करती रही हैं।

युवाओं को प्रेरित करना है इस मिशन का मकसद
नई दिल्ली से ओम पर्वत और आदि कैलाश तक बाइक अभियान का नेतृत्व कर रहीं लेफ्टिनेंट कर्नल अदिति मिश्रा ने कहा कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है। साथ ही कुमाऊं क्षेत्र के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले वीरों और स्थानीय लोगों से मिलकर उन्हें सम्मानित करना भी इस यात्रा का अहम हिस्सा है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This